बच्चों को ज्यादा खांसी हो तो क्या करें?HealthPlanet

Posted on Thu 15th Dec 2022 : 13:30

शिशु को बार-बार हो रही है खांसी तो अपनाएं ये घरेलू उपाय :-

शिशु की खांसी का इलाज ​है शहद

छोटे बच्‍चों के लिए शहद खांसी की दवा का काम करता है। ये बलगम और कफ को पतला कर बाहर निकाल देता है। आप एक साल से अधिक उम्र के बच्‍चों को खांसी से निजात पाने के लिए एक चम्‍मच शहद रोज खिलाएं।

शहद में एलर्जी रोकने वाली दवाओं से बेहतर साबित हो सकता है। ये खांसी को गंभीर रूप लेने से रोकता है और बेहतर नींद लाने में मदद करता है।

​बच्चों में खांसी का घरेलू इलाज है भाप

गले में जमा बलगम को साफ करने के लिए बच्‍चे को गर्म भाप दिलवाएं। इससे शिशु को आराम मिलेगा। आप बाथरूम में गर्म पानी के धुएं में शिशु को कुछ मिनट बैठाकर भी भाप दिलवा सकती हैं। सुरक्षा के तौर पर इस दौरान आपको भी बच्‍चे के साथ बैठना होगा।

​बच्चों में खांसी का घरेलू उपचार है पानी

खांसी होने पर शिशु को अधिक मात्रा में तरल पदार्थ दें। कैफीन-फ्री चाय, सूप या नींबू मिलाकर गुनगुना पानी पीीने से बलगम साफ होने में मदद मिल सकती है और गले में खराश का इलाज भी होता है। इसके अलावा दिनभर में बच्‍चे को पानी भी अधिक पिलाएं।

​सिर ऊंचा कर के रखें

शिशु का सिर थोड़ा ऊंचा कर के लिटाएं। इससे उसे सांस लेने में आसानी होती है। गर्दन के पीछे तकिया लगा दें जिससे बच्‍चे का सिर आसानी से ऊपर उठ सके।

​अजवाइन और लहसुन की भाप

छोटे बच्‍चों में जुकाम-खांसी का इलाज लहसुन और अजवाइन से भी किया जा सकता है। लहसुन में बैक्‍टीरिया-रोधी गुण होते हैं और अजवाइन वायरस एवं बैक्‍टीरिया को मारने की ताकत रखती है।

लहसुन की दो से तीन कलियां और दो चुटकी अजवाइन लेकर तवे पर एक मिनट के लिए भून लें। इस मिश्रण को ठंडा होने पर बच्‍चे के पास रख दें। इसकी खुशबू से बच्‍चे की खांसी-जुकाम के इलाज में मदद मिलेगी।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info